{"_id":"6042a1d78ebc3ee6526ff7a9","slug":"mohali-four-drug-traffickers-caught-from-three-places-in-the-district-mohali-news-pkl4061562172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : जिले में तीन जगह से चार नशा तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : जिले में तीन जगह से चार नशा तस्कर दबोचे
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी के तहत तीन जगह से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गांजा, भुक्की और हेरोइन बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पहला मामला सोहाना थाने के अधीन सामने आया है। शुक्रवार को पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को जब जांच के लिए रोका तो उससे चार किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखविंदर निवासी सुखगढ़ के रूप में हुई है।
स्कूटी सवार दो हेरोइन तस्कर पकड़े
दूसरा मामला कुराली थाने के अधीन आते क्षेत्र का है। पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान दो युवक स्कूटी पर आ रहे थे, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और तलाशी लेने पर 20 ग्राम हेरोइन बरामदी हुई। आरोपियों की पहचान शकील और अमरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ट्राइसाइकिल पर गांजे समेत काबू
तीसरे मामले में थाना फेज-11 मोहाली के अधीन आते क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्राइसाइकिल पर आ रहा था। जब उसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी इस संबंधी कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने राजेश निवासी फेज-11 मोहाली को गिरफ्तार कर लिया।