{"_id":"5761b4184f1c1bf94111b892","slug":"mohali-complendes-gurdwara-in-house-sri-akal-home-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बने गुरुद्वारे का मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बने गुरुद्वारे का मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-6 स्थित घर में बनाए गए गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब रखने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धर्म प्रचार कमेटी ने इसकी शिकायत श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से की है। अकाल तख्त ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तख्त श्री केसगढ़ को मौके का जायजा लेने के लिए कहा है। वहीं, कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, श्री दरबार साहिब अमृतसर, एसएसपी मोहाली, प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए लिखकर भेज दिया है।
धर्म प्रचार कमेटी के इंचार्ज जतिंद्रपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि फेज-6 में सुरजीत नाम के व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थों के लिए एक कमरे में गुरुद्वारा बनाया है। इसमें उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित कर दिया है। जिस जमीन पर वह रह रहा है वह सरकारी है। आरोप है कि उसने उस जमीन पर कब्जे की नियत से यह किया है। चिट्ठी में बताया गया है सुरजीत सिंह वहां पर युवक-युवतियों की शादी करवाकर प्रमाणपत्र जारी करता है। इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला फेज-1 थाने में दर्ज है। उस समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब को वहां से उठाकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब में स्थापित किया गया था।
जतिंद्रपाल ने बताया कि एक बार उन्हें भी शिकायत मिली थी और उन्होंने वहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप ले आए थे। क्योंकि वहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जा रही थी। इसके अलावा चिट्ठी में बताया गया है कि हैरानी की बात है कि एक महीने बाद ही सुरजीत ने दोबारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को स्थापित कर दिया।