{"_id":"61fe85f67a08f66d8a27d8c4","slug":"mohali-businessman-designs-machine-to-end-garbage-menace-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मोहाली के व्यवसायी ने कचरा निपटान के लिए बनाई स्मार्ट मशीन, पर्यावरण प्रदूषित किए बिना करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मोहाली के व्यवसायी ने कचरा निपटान के लिए बनाई स्मार्ट मशीन, पर्यावरण प्रदूषित किए बिना करेगी काम
Sat, 05 Feb 2022 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:43 PM IST
सार
व्यवसायी ने नरेंद्र मोदी सरकार की परियोजना स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर 2014 में मशीन को डिजाइन करना शुरू कर दिया था। जिसे कड़ी मेहनत के बाद अब बनाया गया है।
विज्ञापन
अमरदीप शर्मा।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोहाली शहर के एक व्यवसायी ने कचरा निस्तारण के लिए एक स्मार्ट मशीन तैयार की है। यह मशीन कचरे से होने वाले नुकसान को खत्म करने और कचरे के कुशल उपयोग के लिए बनाई गई है। मशीन पर्यावरण को प्रदूषित किए बिना कचरे का निपटान कर सकती है। यह मशीन अमरदीप शर्मा द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
ड्रोस मैनेजमेंट सिस्टम एंड एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के चेरयरमैन अमरदीप शर्मा ने कहा कि 1 टन की क्षमता के साथ मशीन मिश्रित कचरे को उच्च कैलोरी मान के आरडीएफ में परिवर्तित करती है जिसे खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। यह मशीन प्रदूषण किए बिना गीले या सूखे कचरे का निपटान कर सकती है।
विज्ञापन
यह मशीन चंडीगढ़ में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक और अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीआर) में स्थापित की गई है। यहां नियमित तौर पर ठोस कचरे के प्रभावी निपटान के लिए इंजीनियरों और शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार की परियोजना स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर व्यवसायी ने 2014 में मशीन को डिजाइन करना शुरू कर दिया था। मोहाली शहर के बाहर जिस तरह से कचरा जमा रहता था, उससे वह नाखुश था। वह कई दौर के शोध और विकास के बाद इस मशीन को विकसित करने में सफल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार का कचरा डाला जा सकता है, जिसे मशीन 24 से 45 मिनट में पाउडर में बदल देगी। अगर हम इसमें गार्डन का सुखा कचरा डालते हैं तो यह खाद में बदल जाएगा।