{"_id":"6716f91bb29437ec8a0db2f7","slug":"mobile-phone-snatching-gang-busted-thief-accused-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1004-120970-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोबाइल फोन झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, चोर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोबाइल फोन झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, चोर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने शहर में मोबाइल फोन झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन झपटमारी करते थे और चाैथा आरोपी झपटे गए मोबाइल फोनों को आगे बेचता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हनी निवासी फेज-11 मोहाली, अंकित उर्फ विक्की निवासी फेज-11 मोहाली, गौरव निवासी फेज-11 और गंगा चरन उर्फ राजू निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 मोहाली के रूप में हुई है। अंकित और गौरव दोनों सगे भाई हैं। गंगा चरन मूलरूप से गांव धनेठा जिला बरेली यूपी का रहने वाला है। आरोपियों से एक चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा और 19 झपटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मटौर में अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला 17 सितंबर को बीएनएस की धारा 304 के तहत दर्ज हुआ था। दूसरा मामला 5 अक्तूबर को थाना मटौर में बीएनएस की धारा 304, 3(5) और 10 अक्तूबर को तीसरा मामला उक्त धाराओं के तहत दर्ज किया था। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।
एएसपी जयंत पुरी ने बताया कि 17 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हनी व अंकित उर्फ विक्की मटौर एरिया में वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि स्नैचिंग में उनके साथ उसका सगा भाई गौरव भी शामिल हैं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह स्नैच किए हुए मोबाइल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में हाईटेक कंपनी में हेल्पर का काम करने वाले गंगा चरन को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी गंगा चरन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी तीन मामले जिनमें दो चोरी और एक स्नैचिंग का मामला दर्ज हैं। वहीं गौरव और अंकित के खिलाफ भी दो-दो स्नैचिंग के मामले दर्ज है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह बेरोजगार था , जिस कारण उसने स्नैचिंग व चोरी का रास्ता चुना। वह इन्हें आगे बेचकर आसान तरीके से पैसा कमाना चाहता था। आरोपी अंकित व गौरव स्विगी में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी गंगा चरन से 11 मोबाइल रिकवर किए हैं जो उसने उक्त आरोपियों से सस्ते दाम पर खरीदे थे। आरोपी गंगा चरन इन मोबाइल को आगे फैक्ट्रियों में काम करने वाले व्यक्तियों को बेच देता था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले सेक्टर-70 मोहाली के पेट्रोल पंप के पीछे से सेक्टर-71 के साथ स्लिप रोड पर सैर कर रहे एक युवक से और फेज-7 मोहाली के कंप्यूटर चौक से पैदल जा रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन छीने थे। आरोपियों ने 17 सितंबर को गुरजोत सिंह नाम के शख्स से फोन छीना था। आरोपियों से मटौर एरिया से स्नैच किए 15 और थाना फेज-1 से स्नैच किए दो मोबाइल बरामद हुए हैं।