फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mobile phone, punjabi department, mobile effect, human body, mohali

सेमिनार में छात्रों ने जानें, 'मोबाइल फोन के खतरे

Wed, 06 Apr 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Wed, 06 Apr 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
mobile phone, punjabi department, mobile effect, human body, mohali
mobile - फोटो : file photo
फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के पंजाबी विभाग की ओर से ‘मानव शरीर पर मोबाइल का असर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल साधना संगर ने सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में कॉलेज के करीब 150 छात्रों ने भाग लिया। पंजाबी विभाग के हेड प्रो. जगतार सिंह जोगा ने सेमिनार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं, फिजिक्स विभाग के प्रो. जीएस सेखो ने मोबाइल के प्रयोग से मानव जीवन पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी।  इस मौके पर मौजूद भूगोल विभाग के प्रो. जसपाल सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकतर युवाओं में नशे की लत है। युवाओं को इससे उबारने के लिए भावी पीढ़ी को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


सेमिनार में औरत का समाज में सम्मान व जैविक खेती की जरूरत आदि मुद्दों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रो. कुलविंदर कौर गिल, प्रो. कंवर राजिंदर सिंह, प्रो. सुरिंदर सिंह, प्रदीप रतन, प्रो. लखवीर कौर, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. सुखविंदर सिंह, प्रो. सरबजीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed