फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MMSY health cards distributed to 2,500 beneficiaries in Dera Bassi

Mohali News: डेराबस्सी में 2500 लाभार्थियों को एमएमएसवाई स्वास्थ्य कार्ड वितरित

Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
MMSY health cards distributed to 2,500 beneficiaries in Dera Bassi
डेराबस्सी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के तहत डेराबस्सी में करीब 2500 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। इस वितरण समारोह में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इन कार्डों से लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की है। 400 से अधिक कार्ड वाले गांवों में कैंप लगेंगे, जबकि अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर कार्ड दिए जाएंगे। एसएमओ, सब-डिविजनल अस्पताल डेराबस्सी ने भी लोगों से एमएमएसवाई स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed