फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA Sharma to oppose goonda tax and illegal mining

गुंडा टैक्स व अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे विधायक शर्मा

Sun, 08 Dec 2019 08:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Sharma to oppose goonda tax and illegal mining
जीरकपुर। जीरकपुर, डेराबस्सी के मुबारिकपुर, लालड़ू व हंडेसरा में चल रहे अवैध खनन और गुुंडा टैक्स के खिलाफ जीरकपुर के विधायक एनके शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। इसे रोकने के लिए सोमवार को अकाली दल के जिला प्रधान और हलका डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा और क्रशर यूनियन के प्रधान अमरजीत बंसल, डेराबस्सी नगर काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट टोनी राणा, पदम राणा, संजय राणा सहित अन्य लोग विधायक के साथ मोहाली डीसी को मेमोरेंडम देने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने अवैध माइनिंग करने वालों और गुंडा टैक्स वसूलने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो 11 दिसंबर को मोहाली में हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

पंजाब में प्राकृतिक खनिज पदार्थों की अवैध रूप में हो रहे खनन को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ऑफ इंडिया ने पाबंदी लगाई है, लेकिन राज्य में सत्ताधारी नेताओं की कथित शह पर क्षेत्र में रेत माफिया खनन कर रहा है। मौजूदा कैप्टन सरकार ने 2017 में इस मुद्दे को चुनाव में उठाकर सरकार बनाई थी पर बाद में यह सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गया।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में अवैध खनन फिर से शुरू
जीरकपुर के रामपुर और छत गांव सहित डेराबस्सी में तीन दिन से रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर रेत माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। बता दें कि अब तक घग्गर नदी से खनन माफिया ने करीब 70 एकड़ जमीन खोदकर करोड़ों का रेत निकाल लिया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक लगने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं हरियाणा से आने वाले टिप्परों और ट्रक चालकों से गुंडा टैक्स भी वसूला जा रहा है। लोगों का आरोप है कि गुंडा पर्ची में पुलिस भी गुंडों का साथ दे रही है और टिप्पर और ट्रक चालकों पर जबरन पर्चा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed