फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA misled allottees of Sectors 76 to 80: Former Health Minister

विधायक ने सेक्टर-76 से 80 के आवंटियों को गुमराह किया : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
MLA misled allottees of Sectors 76 to 80: Former Health Minister
मोहाली। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने विधायक कुलवंत सिंह पर सेक्टर-76 से 80 के आवंटियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गमाडा की बढ़ोतरी को रद्द करवाने की जगह इसे सही ठहरा रहे हैं। इसके अलावा जल्द से जल्द इसे जमा करवाने पर जोर दे रहे हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि हलका विधायक पीड़ितों के साथ खड़े होने की बजाय इस मामले में गमाडा का साथ दे रहे हैं। वर्ष 2001 के आवंटियों को 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी के नोटिस जारी करना बहुत ही निंदनीय है। 22 साल बाद 2023 में 3164 प्रति वर्ग मीटर की दर किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने हलका विधायक के इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जमीन मालिकों का मुआवजा बढ़ाए जाने के कारण गमाडा को प्लाट आवंटियों से अधिक पैसे वसूलने पड़ रहे हैं। गमाडा ने इस पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की। सिद्धू ने पूछा कि गमाडा ने 800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की राशि को ब्याज से जोड़कर 3164 रुपये क्यों कर दिया। उन्होंने कहा कि जब आवंटियों ने नक्शा स्वीकृत करवा लिया, अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया, ट्रांसफर करवा लिया और नो ड्यूज प्रमाण पत्र ले लिया तब गमाडा क्यों नहीं जागा।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हलका विधायक को निर्दोष आवंटियों को जल्द से जल्द पैसा जमा करवाने की सलाह देने की बजाय लोगों का भला करते हुए इस अवैध वृद्धि को रद्द करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हलका विधायक द्वारा 839 रुपए प्रति वर्ग मीटर की माफी का प्रचार करना एक धोखा है, क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed