फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mischievous elements broke the glasses of three vehicles in Phase-8

मोहाली: शरारती तत्वों ने तीन गाड़ियों पर बोला हमला, शीशे तोड़े

Tue, 14 Feb 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 14 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the glasses of three vehicles in Phase-8
फेज-8 में शरारती तत्वों ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन


मोहाली। फेज-8 के दशहरा ग्राउंड के सामने कुछ शरारती तत्वों की ओर से तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। इस हमले में कार सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक इस मामले में बंटी निवासी कुंभड़ा ने थाना फेज-8 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं धरने में शामिल हो रहे जीवनजोत सिंह ने भी थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने हमला करने वाले युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर ही हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक वाईपीएस चौक पर बैठे कुछ शरारती तत्वों ने दशहरा ग्राउंड के सामने वहां से गुजर रही कुछ गाड़ियों पर हमला बोल दिया था। इस दौरान उन्होंने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान जब गाड़ियां तोड़ रहे युवकों को रोकने के लिए धरने पर डटे जीवनजोत सिंह वहां पहुंचे तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed