फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor Scorpio car driver hits woman, condition critical

Mohali News: नाबालिग स्कॉर्पियो कार चालक ने महिला को मारी टक्कर, हालात गंभीर

Fri, 08 Sep 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Minor Scorpio car driver hits woman, condition critical
जीरकपुर। ढकोली की ममता एनक्लेव सोसायटी में वीरवार को करीब साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार नाबालिग कार चालक ने पैदल जा रही महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे ढकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से डाक्टरों ने उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान कर ली गई है। महिला के बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर आरोपी के नाम का खुलासा करेगी। इस हादसे का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रही महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण महिला करीब 15 दूर जाकर गिरती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है और ममता एनक्लेव के साथ लगती शांति एनक्लेव का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि घायल महिला का नाम निक्की है और वह शांति एनक्लेव निवासी है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed