{"_id":"618d7d4da7c4df73f60626df","slug":"minor-girl-reached-the-police-station-and-said-prostitution-going-on-in-the-hotel-mohali-news-pkl432717216","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की थाने में पहुंचकर बोली - होटल में चल रहा देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की थाने में पहुंचकर बोली - होटल में चल रहा देह व्यापार
विज्ञापन
नयागांव। शहर में चल रहे देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। एक नाबालिग लड़की ने वीरवार दोपहर थाने में पहुंचकर गुहार लगाई कि इलाके के एक होटल में उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था और कुछ लोग जबरदस्ती देह व्यापार करवा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक होटल संचालक, दो दलालों को राउंडअप किया है। नयागांव थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही नाबालिग का मेडिकल करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा गिरोह भी हो सकता है और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा।
जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर मूलरूप से बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी कि इलाके के एक होटल में उसको बंधक बनाकर रखा हुआ था और वहां पर उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। उसने बताया कि उसे राजू नाम का व्यक्ति बंगाल से दो साल पहले लेकर आया था। उस समय उसकी उम्र 15 साल थी, राजू बिहार का रहने वाला है और फिलहाल पिंजौर में अपने परिवार के साथ रहता है। दो साल से मुझे भी पिंजौर में अलग कमरे में रखा हुआ था। राजू मुझे नशा कराकर दुष्कर्म करवाता था और उसने मेरा गलत तरीके से वीडियो भी बना रखा है। जब भी वह वापस बंगाल जाने को कहती थी तो राजू मेरे साथ मारपीट करता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब 10 दिन पहले राजू उसे नायगांव के एक होटल में छोड़ गया था। यहां पर अभिपुर निवासी ऑटो चालक परमिंदर उसकी देखरेख कर रहा था। ऑटो चालक होटल संचालक के साथ मिलकर देह व्यापार करवाता था। इसके लिए होटल मालिक राजू को 30 हजार रुपये प्रति सप्ताह देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नाबालिग लड़की बिना किसी पहचान कार्ड के होटल में ठहरी हुई थी और उसकी ओर से लगाए गए आरोपी की भी जांच की जा रही है।