{"_id":"61030fe58ebc3e5834445c3a","slug":"minor-brother-dies-due-to-snake-bite-sister-hospitalized-children-sleeping-with-mother-mohali-news-pkl421802684","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से नाबालिग भाई की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सो रहे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से नाबालिग भाई की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सो रहे थे बच्चे
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन गांव झूयरेहडी में एक 14 साल के लड़के की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि उसकी बहन अमनदीप कौर को भी सांप ने काटा था और वह जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस को इस मामले की सूचना अस्पताल से मिली थी। यहां पहुंचने पर मृतक की मां ने बताया कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। साथ ही वह अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए एक फैक्टरी में काम करती है। रात को वह रोजाना की तरह खाना खाकर बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात करीब साढ़े 12 बजे लड़की ने शरीर में दर्द महसूस किया तो उसने देखा कि सांप ने डंक मारा हुआ था। वह अपनी लड़की को तुरंत सीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले गई और यहां भर्ती करवा दिया। लेकिन सुबह जब उसने अपने 14 वर्षीय लड़केे इंद्रजीत सिंह के मुंह से झाग निकलती देखी तो उसे भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती अमनदीप कौर खतरे से बाहर है। जबकि लड़के इंद्रजीत की मौत के मामले में धारा-174 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि जिले में सांप के काटने के केस बढ़ रहे हैं। कुछ मसय पहले गांव कंबाली में एक आठ साल की बच्ची गुरमीत कौर की सांप के काटने से मौत हो गई थी।
सांप के काटने पर तुरंत क्या करें
जानकारी के मुताबिक सांप के काटने पर जिस जगह काटा है उस जगह को साबुन और पानी से धोएं। दांत के निशान की जांच करें, कहीं जहरीले सर्प के काटने का दो दांत का निशान नहीं है। वहीं काटे हुए अंग को हृदय के स्तर से नीचे रखें, सर्पदंश वाले अंग को ज्यादा न हिलने दें। इसके बाद तुरंत अस्पताल लेकर जाएं, जिससे उचित इलाज मिल पाए।