फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor accused of assault with a weapon got bail, attacked a person with a sharp weapon in June

Mohali News: हथियार से हमले में आरोपी नाबालिग को मिली जमानत, जून में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया था हमला

Tue, 25 Jul 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Minor accused of assault with a weapon got bail, attacked a person with a sharp weapon in June
मोहाली। पिछले महीने गांव शामपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने 40 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। उसके साथ कई अन्य आरोपी भी इस मामले में शामिल थे। पुलिस को पीड़ित सुरजन कुमार उर्फ गांधी वासी गोविंदगढ़ सोहाना ने पुलिस को बताया कि वह 24 जून को दोस्त रविंद्र के साथ गांव शामपुर में खड़ा था। शाम करीब साढ़े आठ बजे ठेके के पास रवि, बबली, कमलजीत और दो अन्य लोग गाड़ी लेकर वहां पर आए। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने इस हमले में बचने की काफी कोशिश की थी लेकिन उसके बाद भी उसके सिर और नाक पर चोट लगी थी। आरोपी कमलप्रीत सिंह नाबालिग था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। उसने जिला अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई के दौरान पुलिस के वकील ने कहा कि आरोपी पर खिलाफ संगीन आरोप लगे हैं इसलिए जमानत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं आरोपी के वकील ने कहा कि घटना के समय नाबालिग था, तब उसे कोई समझ नहीं थी। अब बाल सुधार गृह में रहने के कारण उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है इसलिए उसे जमानत मिलनी चाहिए। अदालत ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद आरोपी को 40 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed