फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ministerial employees' strike continues for 15th consecutive day, gate rally taken out

Mohali News: मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 15वें दिन भी जारी, गेट रैली निकाली

Thu, 23 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ministerial employees' strike continues for 15th consecutive day, gate rally taken out
मोहाली। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) के जिला अध्यक्ष नववरिंदर सिंह नवी के नेतृत्व में राज्य भर के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल, कंप्यूटर बंद, ऑनलाइन काम बंद कर अपने कार्यालयों के समक्ष बुधवार को गेट रैली की। इनकी मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, 12 फीसदी डीए की बकाया किश्तें जारी करें, एसीपी स्कीम जारी करें। जिला अध्यक्ष नववरिंदर सिंह नवी ने बताया कि 8 नवंबर से चल रही कलम छोड़ हड़ताल अब 28 नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान 24 नवंबर को डीसी कार्यालय के सामने विशाल रोष रैली कर बाजारों में मार्च करने के बाद सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। डीसी कार्यालय के समक्ष रोष रैली दौरान नवी ने बताया कि सरकार ने पिछले दिनों हुई बैठक में मानी मांगों की अधिसूचना जारी नहीं की और न ही वायदे मुताबिक संगठनों को दोबारा बैठक के लिए समय दिया है जिस कारण मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों का निपटारा नहीं किया तो संगठन 28 नवंबर को मीटिंग कर अगले संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन

43 विभागों का काम प्रभावित, लोग परेशान
जिले के डीसी कार्यालय, ट्रांस्पोर्ट विभाग, उद्योग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सड़क विभाग सिंचाई विभाग सहित करीब 43 विभागों का काम मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रखा है। इस दौरान कई विभागों से काम व सरकारी सुविधाओं का लाभ लंबे समय के लिए लटक गया है। कर्मचारियों के अनुसार 28 नवंबर तक चल रही हड़ताल के समाप्त होने के बाद भी लंबित काम पूरा होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed