फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minister brahm shankar Zimpa visits Mohali District Managerial Complex 

मोहाली: जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स पहुंचे मंत्री जिंपा, विधायक कुलवंत सिंह ने की ईएसआई अस्पताल की जांच 

Tue, 19 Apr 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 12:07 PM IST
सार

विधायक कुलवंत सिंह ईएसआई अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और कहा कि गत सरकार के समय में अस्पताल को जो भी ग्रांट आई है, उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Minister brahm shankar Zimpa visits Mohali District Managerial Complex 
मोहाली में ईएसआई अस्पताल का दौरा करने पहुंचे आप विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक हरकत में आ गए हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म  शंकर जिंपा ने मोहाली जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जाकर दफ्तरों की जांच की वहीं विधायक कुलवंत सिंह ईएसआई अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और कहा कि गत सरकार के समय में अस्पताल को जो भी ग्रांट आई है, उसकी जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उस पैसे को कहां पर खर्च किया गया।

विज्ञापन

 
कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा मंगलवार को सेक्टर 76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वह सुविधा केंद्र में गए और वहां पर मुलाजिमों की हाजिरी चेक की। इसके बाद उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि वह सुविधा केंद्र में गया था, मुलाजिम  के छुट्टी होने के चलते उसे निराश होकर जाना पड़ा था। इस पर मंत्री ने मौके पर आदेश दिए कि अगर सुविधा केंद्र में कोई मुलाजिम छुट्टी पर जाता है, तो उसका वैकल्पिक इंतजाम पहले होना चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। दूसरी तरफ विधायक कुलवंत सिंह ईएसआई अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया और कहा कि पिछली सरकार के दौरान आई ग्रांटों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed