फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mining department saw the place, will give notice to those selling farm houses

माइनिंग विभाग ने देखा मौका, फार्म हाउस बेचने वालों को देंगे नोटिस

Sun, 15 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mining department saw the place, will give notice to those selling farm houses
नयागांव। गांव टांडी से गांव मसोल के बीच पहाड़ काटकर फार्म हाउस बेचने का मामला गरमा गया है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब गमाडा एवं खनन विभाग ने भी आरोपियों पर शिकंजा कस लिया है। शनिवार को खनन विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इलाके का सर्वे किया। अब विभाग की तरफ से आरोपियों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को नयागांव पुलिस थाने में डब्लूडब्लूआईसीएस के मालिक रिटायर्ड कर्नल बीएस संधू एवं तरसेम सिंह के खिलाफ पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 45 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला वन अफसर ने मामले संबंधी शिकायत गमाडा एवं खनन विभाग को की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने शनिवार को मौके पर जाकर इलाके का सर्वे किया है। टीम ने मौके पर मिट्टी की खुदाई एवं पहाड़ को समतल करने संबंधी तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

30 हेक्टेयर जमीन में बेचे जा रहे थे फार्म हाउस
इलाके में आरोपी करीब 30 हेक्टेयर जमीन में 45 फार्म हाउस बनाकर बेच रहे थे। इनकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये रखी गई थी। इनमें से काफी फार्म हाउस बेचे जा चुके हैं। आरोपियों द्वारा बाकायदा इसका विज्ञापन भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमाडा भी कर चुका है सर्वे
वन विभाग से मिले पत्र के बाद गमाडा की टीम भी हरकत में आ गई थी। गमाडा द्वारा शुक्रवार को इलाके में हो रहे अवैध निर्माणों की सूची तैयार की है। अब गमाडा के द्वारा इलाके में हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जानी है।
कई वीवीआईपी लोगों ने बना रखी है कोठी
सूत्रों की मानें तो इस इलाके में शिवालिक की पहाड़ियों के बीच में कई नेताओं एवं अफसरों ने बड़ी-बड़ी कोठियां बनाई हुई हैं जो सभी गैर कानूनी है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में अगर कोई व्यक्ति अपना मकान बनाता है तो गमाडा के द्वारा तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है लेकिन कई पुलिस के रिटायर्ड अफसर एवं प्रदेश के नेताओं ने बड़ी-बड़ी कोठियां बनाई हुई हैं जिन पर विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
जिला वन अधिकारी की तरफ से एक पत्र मिला था। इसमें उन्होंने कहा था कि फेयर हेवन के नाम से जो फार्म हाउस बेचे जा रहे हैं, उसमें अवैध तरीके से खनन किया गया है। मैं आज खुद टीम के साथ पुलिस फोर्स लेकर मौका देखने आया हूं। आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। -देवेंद्र सिंह, एसडीओ खनन मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed