फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Migrant youth dies after being hit by Shatabdi train while crossing railway track

Mohali News: रेलवे ट्रैक पार करते शताब्दी ट्रेन से कटकर प्रवासी युवक की मौत

Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Migrant youth dies after being hit by Shatabdi train while crossing railway track
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला रेलवे ट्रैक पर रविवार को ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को शिनाख्त के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के जांच अधिकारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि हाइवे पर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते हुए एक प्रवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब शताब्दी ट्रेन अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन नाम और पता पुष्ट करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed