फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mehtab Khaira said we handed over the complete record to the ED

खैरा के बेटे मेहताब ने कहा- विदेशी फंडिंग में मिले एक लाख डॉलर 'आप' के पास, हमने पूरा रिकॉर्ड ईडी को सौंपा

Fri, 12 Nov 2021 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

सुखपाल खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने कहा कि विदेशी फंडिंग में मिले एक लाख डॉलर आम आदमी पार्टी के पास हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछताछ करनी चाहिए। गुरुवार को कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को मोहाली की अदालत ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
Mehtab Khaira said we handed over the complete record to the ED
मामले की जानकारी देते मेहताब खैरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। मोहाली जिला अदालत में कोर्ट परिसर के बाहर उन्होंने बताया कि ईडी की ओर से विदेशों से फंडिंग का सवाल उठाया जा रहा है। जहां तक फंडिंग की बात है तो उसका सुखपाल सिंह खैरा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम बोलकर कहा कि उनसे इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


पूरा फंड आप को गया है। पूरी दुनिया जानती है कि विदेश से फंडिंग जुटाने के लिए किस तरह आप ने कार्यक्रम किए थे। बाकायदा निमंत्रण पत्र तैयार किए गए थे। एक लाख डॉलर फंडिंग के रूप में जुटाया गया था। इस संबंधी पूरा रिकॉर्ड ईडी को पेश करके आए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन


सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। यह केस राजनीति से प्रेरित है। अभी तक उनके पिता की गिरफ्तारी का ग्राउंड ईडी ने न तो कोर्ट में और न ही अभी तक उन्हें ही बताया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 50 साल से समाज सेवा करता आ रहा है। उनके पिता ने हमेशा पंजाब का भला चाहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे वह किसानों के संघर्ष का हो या कोई और मुद्दा। दिल्ली में पंजाब के लड़के के मुंह पर गोली मारने के मामले में न्याय दिलवाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए और इस मामले को अंजाम तक उनके पिता ने पहुंचाया। इसके अलावा विदेश में बंधक बनाए गए पंजाब के युवाओं को जिन्हें जेल में डाला जा रहा था, उनको वहां से भारत लाने के मामले में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 

11 बार पेश हुए, एक क्विंटल कागज दस्तावेज के रूप दिए
सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने बताया कि मेरे पिता इस मामले में 11 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं। पिता की ओर से करीब एक क्विंटल दस्तावेज के रूप में कागज ईडी को जमा करवाए हैं। मेहताब ने बताया कि ईडी की ओर से उनके पिता को 10 तारीख को समन किए गए थे। पिता तय समय से ईडी के दफ्तर में पेश हुए लेकिन पूरा दिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उनके पिता ने कहा कि चलो आज कुछ नहीं हो पाया है ऐसे में वह कल आ जाएंगे। उनके पिता खुद की जिम्मेदारी दिखाते हुए 11 को फिर ईडी के दफ्तर पहुंचे। दोपहर 3 बजे उन्हें फोन आया कि सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रत्येक सवाल का जवाब है। जिसका जवाब समय आने पर देंगे।

दोषियों को सजा होने के बाद पापा को भेजे समन
मेहताब खैरा ने बताया कि उनके पिता के खिलाफ यह झूठा केस अकाली दल की सरकार के समय साल 2015 में दर्ज किया गया था। यह एनडीपीएस का केस था। उनके हलके का एक कांग्रेसी वर्कर फाजिल्का बार्डर एरिया से गिरफ्तार किया गया था। इस केस का दो साल ट्रायल चलने के बाद आरोपियों को सजा हुई। यह पूरी प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित थी। इसके बाद ईडी ने 319 में समन किए गए। वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में कुछ राहत दी। फिर सुप्रीम कोर्ट गए तो शीर्ष अदालत ने केस स्टे लगा दी। 2021 में ईडी ने हमारे घर में रेड की। यह रेड गैर कानूनी थी। उन्होंने बताया कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर छापा मारा है।


पासपोर्ट के बारे में साफ करें स्थिति
मेहताब खैरा ने बताया कि जब मार्च में ईडी की ओर से छापा मारा गया था, तो उस समय प्रेस नोट जारी कर जाली पासपोर्ट का केस बताया गया था। लेकिन जब केस दर्ज हुआ तो उस पासपोर्ट का जिक्र तक नहीं किया गया। हमें यह अभी तक साफ नहीं किया गया कि पासपोर्ट किसके थे। हमने जाली पासपोर्ट बनाया था या किसी को बनाकर दिया था। इन्वेस्टिगेशन में भी इस संबंध में कोई सवाल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस केस में जिसकी भी मिलीभगत होगी, उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed