फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Meeting regarding demands of Safai Sevaks, demand for regular recruitment of 1000 new posts

Mohali News: सफाई सेवकों की मांगों को लेकर बैठक, 1000 नए पदों की नियमित भर्ती की रखी मांग

Fri, 12 Dec 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding demands of Safai Sevaks, demand for regular recruitment of 1000 new posts
मोहाली। फेस-1 स्थित मैंगो पार्क में वीरवार को सफाई सेवकों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक बैठक वरिष्ठ उप प्रधान मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब सफाई मज़दूर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडयाल, जिला मोहाली गार्बेज कलेक्टर एसोसिएशन के प्रधान राजन चावड़िया, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान अनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में पंजाब सरकार ने जालंधर में 1196 सफाई सेवकों और क्लास-4 पदों की नियमित भर्ती को मंजूरी देने का स्वागत किया गया। नेताओं ने कहा कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों की भर्ती आउटसोर्सिंग के बजाय नियमित की जानी चाहिए। उन्होंने बतायाकि नगर निगम मोहाली की सीमाएं बढ़ने के बाद शहर में कम से कम 1000 नए सफाई सेवकों की जरूरत है। इसलिए मोहाली में भी जालंधर की तर्ज पर नियमित भर्ती की मांग रखी गई है। इस मौके डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में निजी कंपनियों को लाने के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि यह स्थानीय सफाई वर्ग को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी न हुईं, तो संगठन को आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करनी पड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed