{"_id":"689e2ede9bf0211c2405fe54","slug":"meeting-of-municipal-council-kharar-held-proposals-for-development-work-worth-about-45-crores-passed-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132400-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर परिषद खरड़ की हुई बैठक, करीब 45 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर परिषद खरड़ की हुई बैठक, करीब 45 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद खरड़ की बैठक वीरवार को परिषद प्रधान अंजू चंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुछ सरकारी आदेशों पर पारित प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव व करीब 45 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। गांव दाऊ के प्रस्ताव पर चार पार्षदों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और इसका कड़ा विरोध भी किया। बैठक की शुरुआत में ही पार्षद शिवानी चड्ढा ने पारित एक प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में प्रस्ताव संख्या 7 को स्वीकार नहीं किया गया और प्रस्ताव संख्या एक से प्रस्ताव संख्या 14 तक सभी प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
बारहवें प्रस्ताव में स्वतंत्रता सेनानी लाला निरंजन दास की स्मृति को समर्पित वार्ड नंबर 22 में नव निर्मित पार्क का नाम शहीद भगत सिंह रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही गांव छज्जू माजरा कॉलोनी में बने प्राथमिक विद्यालय को पार्क से स्थान आवंटित करने संबंधी प्रस्तुत प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया गया। 15वें प्रस्ताव पर रिहायशी कॉलोनी अमन सिटी खरड़ को टेकओवर कर विकास कार्य करवाने की बात कही गई तो पार्षद गोविंदर सिंह चीमा, पार्षद राजिंदर नंबरदार व पार्षद जौली के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिस पर यह प्रस्ताव लंबित रख दिया गया।
गांव दांऊ की जमीन को लेकर चार पार्षदों ने जताई आपत्ति
मोहाली के गांव दाऊ में एक बिल्डर द्वारा 25 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही है, जिसे पांच एकड़ जमीन कम होने के कारण अपनी कॉलोनी मंजूर करवाने में दिक्कत आ रही है। इसलिए बिल्डर ने नगर परिषद में पांच एकड़ जमीन और जोड़ दी और उसमें कॉलोनी काटने का प्रस्ताव रखा। इस पर पूर्व अध्यक्ष जसप्रीत कौर लोंगिया, मान सिंह सैनी, नीलम शर्मा और मनप्रीत सिंह मन्ना ने आपत्ति जताई। जबकि बाकी पार्षदों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव को पास कर दिया।