फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mazdoor Ekta Union AITUC took out a protest rally, raised slogans

Mohali News: मजदूर एकता यूनियन एटक ने निकाली रोष रैली, की नारेबाजी

Tue, 30 Jan 2024 04:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Mazdoor Ekta Union AITUC took out a protest rally, raised slogans
मोहाली। एफएनआई (ठेकेदार) मजदूर एकता यूनियन एटक गांव बसमा ने कंपनी प्रबंधक व पंजाब सरकार श्रमिक विभाग के खिलाफ सोमवार को रोष रैली निकाली और नारेबाजी की। एटक के उपाध्यक्ष विनोद चुघ पंजाब एटक, कामरेड देवी दयाल चंडीगढ़ ने बताया कि श्रमिक लंबे समय से फ्रूडेनबर्ग नोक कंपनी गांव बसमा में काम कर रहे थे। कंपनी लंबे समय से बहुत लाभ कमा रही है और प्रबंधकों ने चेन्नई में नया प्लांट भी स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से कंपनी में मशीनों पर रेगुलर नेचर के काम कराए जाते हैं और श्रमिकों को प्रबंधकों की ओर से कागजों में ठेकेदारों के पास दिखाया गया है। इस संबंध में कई बार श्रमिकों ने प्रबंधकों से आग्रह किया था कि उन्हें कंपनी में पक्का किया जाए और लेबर विभाग की ओर से जारी लाइसेंसों के अनुसार काम करवाया जाए, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को कभी इंसाफ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने दुखी होकर एक यूनियन रजिस्टर्ड करवाकर कंपनी के मालिकों को एक मांग 17 जनवरी, 2022 को दिया था। जिसमें श्रमिकों ने मांग की थी कि कंपनी में पक्का किया जाए, लेकिन प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को पक्का करने के बजाय लंबे समय से यूनियन को तोड़ने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कंपनी में श्रम कानून की सरेआम उल्लंघना कर रहे हैं। इस संबंध में सहायक श्रमिक कमिश्नर मोहाली की ओर से भी कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ एक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस की रिपोर्ट भेजकर लेबर कमिश्नर पंजाब को कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा था। इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ श्रमिक कमिश्नर पंजाब की ओर से अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जबकि श्रम कमिश्नर पंजाब ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चालान करने के बजाय मामले को लटकाने के लिए लेबर कोर्ट मोहाली में भेज दिया। प्रबंधन बसमा प्लांट को बंद करके बसमा प्लांट की सारी मशीनें चेन्नई दूसरे राज्य में भेजना चाहते हैं। इसके विरोध में श्रमिकों ने रैली निकालकर पंजाब सरकार श्रम विभाग लेबर कमिश्नर पंजाब को मांग पत्र देकर मांगें मानने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed