फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mayor wrote a letter to Gamada - answering the bridge of Balongi, Gamada built double lane bridge there

मेयर ने गमाडा को लिखा पत्र- बलौंगी का पुल दे रहा जवाब, गमाडा वहां पर डबल लेन पुल बनाए

Fri, 18 Jun 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mayor wrote a letter to Gamada - answering the bridge of Balongi, Gamada built double lane bridge there
मोहाली। शहर के एंट्री प्वाइंट पर स्थित बलौंगी पुल की खस्ता हाल से रोजाना लोगों को परेशानी होती है। बारिश होने पर स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। पुल पर आए दिन सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। इसी मामले में नगर निगम की ओर से गमाडा को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि पुल की हालत काफ खस्ता हो चुकी है। जबकि इस सड़क से भारी ट्रैफिक गुजरता है। ऐसे में इस पुल को डबल लेने करने के लिए नए से बनाया जाए।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में मेयर अरमजीत सिंह जीती सिद्धू की तरफ से पत्र लिखने की पुष्टि की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गमाडा अधिकारी इस चीज को गंभीरता से समझेंगे। साथ ही आने वाले समय में लोगों को इस खस्ता हाल पुल से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा को लिखे गए पत्र में मेयर ने कहा है कि श्मशान घाट के नजदीक पटियाला की राव नदी बनाया गया पुल काफी पुराना है। उसकी हालत काफी बदतर हो गई है। यह पुल मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक होने के स्थित औद्योगिक इकाईयों में सामान आने लाने के लिए बड़े वाहन आते हैं। जिससे पुल की हालत काफी खराब हो गई है। हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में वहां पर पानी भर जाता है। जिससे लोगों को भी दिक्कत आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने यह भी बताया कि इस पुल के दोनों सिरों पर फोन लेन सड़क है। इसलिए इस पुल को भी डबल करने की बहुत जरूरत है। क्योंकि यह पुल गमाडा के अधिकार में आता है। इसलिए जल्द से जल्द जनता के हित के लिए उक्त पुल का निर्माण किया जाए। मेयर ने कहा कि वैसे भी यह सड़क मोहाली के लिए एंट्री प्वाइंट है। इस पुल की बुरा हालत होने के कारण शहर की सुंदरता पर बुरा असर पड़ता है।

बता दें कि श्मशानघाट वाली सड़क मुख्य सड़क पर है, जो कि बलौंगी से जुड़ती है। साथ ही इससे आगे पूरे पंजाब को जोड़ती है। इस कारण इस सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक चलता है। इस पुल की हालत बहुत ज्यादा खस्ता होने के कारण यहां हादसे होने का डर बना रहता है। मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि शहर के विकास के लिए यह बहुत जरूरी है। अमर उजाला की ओर से लोगों की सुविधा के लिए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed