{"_id":"68e6d07b04abcaa648015c26","slug":"mayor-cracks-down-on-dengue-visits-phase-11-fines-will-be-issued-wherever-dirt-is-found-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134354-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेंगू पर मेयर सख्त, फेज-11 में किया दौरा, अब जहां दिखी गंदगी वहीं कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेंगू पर मेयर सख्त, फेज-11 में किया दौरा, अब जहां दिखी गंदगी वहीं कटेगा चालान
Thu, 09 Oct 2025 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया
बोले - डेंगू मच्छर से बचाव हर नागरिक की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने बुधवार को फेज-11 का दौरा कर लोगों को डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूलर, पुरानी बाल्टियों, टायरों, गमलों और रेफ्रिजरेटर के पीछे जमा पानी की जांच की।
मेयर ने कहा कि जमा पानी डेंगू मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण है इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी जमा न होने देना केवल नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
मेयर सिद्धू ने कहा कि अगर मेरे घर के गमले में या मेरे पड़ोसी के घर के कूलर में पानी जमा है तो डेंगू सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे इलाके को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग पक्षियों या जानवरों के लिए पानी रखते हैं वे समय-समय पर उन बर्तनों की सफाई करते रहें। डेंगू के मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते हैं। मेयर ने बताया कि नगर निगम जल्द ही विशेष टीमें तैनात करेगा, जो हर गली-मोहल्ले की जांच करेंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी गंदगी या पानी जमा मिला वहीं पर निगम चालान काटेगा।