फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mataur police broke the hand of a youth in the police station, three including the clerk were suspended

Mohali News: मटौर पुलिस ने थाने में युवक का हाथ तोड़ा, मुंशी समेत तीन लाइन हाजिर

Sun, 08 Jun 2025 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mataur police broke the hand of a youth in the police station, three including the clerk were suspended
मोहाली। मटौर पुलिस स्टेशन में एक युवक को मुंशी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों ने बुरी तरह पीटा। पुलिस कर्मचारियों की पिटाई से युवक का हाथ टूट गया। युवक के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली, एआईजी पंजाब और ह्यूमन राइट्स कमीशन को दी है। मामले में मुंशी समेत तीनों पुलिस कर्मचारियों को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित जपजोत सिंह के अनुसार फेज-7 में हुए एक मामूली सड़क हादसे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। जपजोत सिंह जब सेक्टर-15 चंडीगढ़ से अपने दूसरे ड्राइवर के साथ थाने पहुंचे तो उन्होंने दूसरे पक्ष से बातचीत कर नुकसान की भरपाई पर सहमति बना ली। जब वे लौटने लगे तो दूसरे पक्ष ने पुलिस के सामने जपजोत की गाड़ी छोड़ने से मना कर दिया। जपजोत ने तर्क दिया कि शाम को गाड़ी ठीक नहीं हो सकती, ऐसे में उसे थाने में रोकना व्यर्थ है।
विज्ञापन

इसी बात पर उनकी थाने में ड्यूटी पर मौजूद मुंशी साहिल कुमार से बहस हो गई। जब जपजोत ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो मुंशी साहिल कुमार, हेड कांस्टेबल बिट्टू सिंह और कांस्टेबल जगवीर सिंह ने उसे धक्का देकर रिकॉर्ड रूम में ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि डंडों से की गई पिटाई में उसकी बाजू की हड्डी टूट गई। घटना के बाद जपजोत के पिता डीजे सिंह ने बताया कि न केवल पुलिस ने उनके बेटे के साथ बर्बरता की, बल्कि उल्टा उस पर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले की शिकायत दी। थाना मटाैर के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल तीनों को लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के परिवार का कहना है कि यह मात्र एक प्रशासनिक कार्रवाई है, जबकि आरोपियों के खिलाफ क्रिमिनल ऑफेंस की धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिए था, जो अब तक नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे और दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलवाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed