फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Markets remained closed in support of farmers even in Kharar

Mohali News: खरड़ में भी किसानों के समर्थन में बाजार बंद रहे

Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Markets remained closed in support of farmers even in Kharar
खरड़। किसानों के मुद्दों, एमएसपी और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल के समर्थन में किसान मजदूर मोर्चा और भारतीय किसान यूनियनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान पर खरड़ बस स्टैंड पर रोष धरना दिया गया। खरड़-चंडीगढ़, खरड़-लुधियाना, खरड़-रोपड़ और खरड़-अंबाला हाईवे को बंद रखा गया। किसानों के समर्थन में शहर के बाजार भी रहे और वह बंद रहे।
विज्ञापन

भाकियू के सदस्यों ने खरड़ बस स्टैंड, लुधियाना हाईवे, भागोमाजरा टोल प्लाजा और खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर देसूमाजरा के पास फ्लाईओवर पर रोष धरना देकर आवाजाही बंद रखी। किसान नेता मेहर सिंह थेड़ी ने कहा कि रोष धरने के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका गया। इस धरने में किसान, मजदूर, आढ़ती, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, नौजवान, व्यापार मंडल, बिजली बोर्ड के कर्मचारी और पटवार यूनियनों समेत हर वर्ग की भागीदारी रही।
विज्ञापन

भाकियू लखोवाल के नेता दविंदर सिंह देहकलां ने कहा कि सरकार को दिल्ली के धरने से सबक सीखना चाहिए। किसान नेता जसपाल सिंह नियामियां ने कहा कि अब पंजाब बंद से भी सरकारों ने कोई सबक नहीं सीखा तो इससे भी बड़ा संघर्ष होगा। 35 दिन हो गए हैं जगजीत सिंह डल्लेवाल मरण व्रत पर बैठे हैं, सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed