फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many fell ill after eating at Barbe Q Nation

बार्बे क्यू नेशन में खाना खाकर कई पड़े बीमार

Fri, 27 Sep 2013 02:03 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 27 Sep 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
 फेज-5 स्थित नामी फूड चेन बार्बे क्यू नेशन में वीरवार रात को खाना खाने से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ते ही लोगों ने सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में शरण ली।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी-1 राजिंदर सिंह सोहल थाना प्रभारियों के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। देर रात तक सिविल अस्पताल में 11 मरीज दाखिल हो चुके थे।
विज्ञापन


तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के एमडी हुसन लाल और सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। सेहत अधिकारियों के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात अधिकारियों ने बार्बे क्यू नेशन से खाने के सैंपल लेेकर जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
    सिविल अस्पताल में भर्ती सेक्टर-68 निवासी आशुतोष कुमार अपने परिवार के साथ बार्बे क्यू नेशन में डिनर करने गए थे। रात करीब नौ बजे खाना खाते ही उनके बच्चों को उल्टियां आने लगी और तेज सिर दर्द हुआ।

वे फौरन परिवार को लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां कोई इंतजाम न होने के कारण वे सिविल अस्पताल चले गए। बार्बे क्यू नेशन में एक टीम डिनर चल रहा था।

टीम में शामिल पंचकूला निवासी देवरंजन की हालत बेहद खराब थी। उन्हें ऑक्सीजन लगानी पड़ी। आशुतोष की बेटी मलिका, सुमन, भाग्या और दीपक वर्मा को भी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लोगों के मुताबिक कई मरीज सोहाना हॉस्पिटल और कई अन्य निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।


    सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने कहा कि यहां 11 लोग दाखिल करवाए गए थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।


अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। दस मरीज सोहाना हॉस्पिटल में भी दाखिल हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला माना जा रहा है। जब मीडिया कर्मी घटना के संबंध में जानकारी लेने बार्बे क्यू नेशन पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed