फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mansi Joshi secured a place in the merit list by scoring 97.20% marks

Mohali News: मानसी जोशी ने 97.20% अंक लेकर मेरिट में जगह बनाई

Thu, 15 May 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mansi Joshi secured a place in the merit list by scoring 97.20% marks
कुराली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणामों में निकटवर्ती गांव खिजराबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा मानसी जोशी ने 97.20 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में जगह बनाई है। मानसी जोशी ने पंजाब भर में 14वां रैंक हासिल किया है। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल मोहनजीत सिंह आहूजा ने बताया कि मानसी जोशी ने 486/500 (97.20 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मानसी ने पंजाब मेरिट में 14वां और जिले के सरकारी स्कूलों में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। खिजराबाद निवासी पंडित धनीराम जोशी की बेटी मानसी ने बताया कि उसने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत से मेरिट सूची में स्थान बनाया है। मानसी ने बताया कि वह कॉमर्स में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed