{"_id":"63b1f45e7b9ed7335e158539","slug":"mann-government-failed-on-issues-of-punjab-not-on-outing-chief-minister-should-focus-on-punjab-mohali-news-pkl4730918160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विपक्ष दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रसी वर्करों के साथ की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विपक्ष दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रसी वर्करों के साथ की मीटिंग
विज्ञापन
जीरकपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह बैठक हलका डेराबस्सी के कांग्रेसी उम्मीदवार रहे दीपिन्दर सिंह ढिल्लों के पार्टी दफ्तर में की गई। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रणनीति बनाई और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मान सरकार पंजाब के मुद्दों पर फेल हो चुकी है और मुख्यमंत्री सैर सपाटा छोड़कर पंजाब पर ध्यान दें।
उन्होेंने कहा कि प्रदेश की अमन शांति खत्म हो चुकी है। पंजाब में गैंगस्टरवाद इतना बढ़ा चुका है कि लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यहीं कारण है कि पिछले दिनों जब पंजाब के मुख्यमंत्री इन्वेस्टर ढूंढने के लिए साऊथ में गए हुए थे तो पीछे से पंजाब के इंवेस्टर यूपी में मुख्यमंत्री योगी के साथ मीटिंग कर रहे थे और वह पंजाब छोड़कर यूपी में इंवेस्ट करना चाहते हैं। कारण यह है कि यहां कारोबारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आए दिन गैंगस्टर उनसे रंगदारी मांगते हैं और न देने पर जान से मार देते हैं। वहीं जिस राज्य में पुलिस ही सुरक्षित न हो उस राज्य का क्या होगा। उन्होंने बताया कि सरकार को बने अभी 9 महीने ही हुए हैं और लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और शिक्षा पर किए चुनावी वादों को पूरा करने में बुरी तरह असफल हुई है। सिद्दू मुसेवाला हत्याकांड सरकार की लापरवाही का नतीजा था। सरकार पहले तो काई भी फैसला ले लेती है और साथ के साथ मुकर भी जाती है। क्योंकि आप के सभी नेता अभी पंजाब की राजनीति से अनजान हैं। उन्हें पता ही नहीं तो वह सरकार कैसे चलाएंगे। वहीं उन्होंने कहा की शराब डिस्टीलरी के बाहर बैठे किसान जो शांतिमय तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर लाठीचार्ज करना बहुत निंदनीय है। यहां तक कि मीडिया के साथ भी पक्षपात किया जा रहा है। जहां प्रेस कांफ्रेंस की आजादी छीन ली जाए वहां के लोग गुलाम हो जाते हैं। पंजाब के कई नामी कलाकारों और खिलाड़ियों की हत्या यह बताती है कि पंजाब में अमन शांति खत्म हो चुकी है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब पर पहले से ज्यादा कर्ज चढ़ चुका है। पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब बदलने का दावा करते थे लेकिन पंजाब के हालात पहले से भी बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब में 11 जनवरी को शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में युवा बहुत उत्साहित हैं और भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। भारत में यह पहली ऐसी यात्रा है जो कन्या कुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक 35000 हजार किलोमीटर लंबी है। जो 30 जनवरी को कश्मीर के लाल चौक पर भारत का झंडा फहराकर समाप्त की जाएगी। पंजाब में यह यात्रा 11 जनवरी को बनूड़ के नजदीक शंभू बैरियर से शुरू की जाएगी और 12 जनवरी को राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद आगे की यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन पंजाब में रहेगी और 20 जनवरी को पठानकोट के रास्ते जम्मू में दाखिल होगी। उन्होंने सरकार से अपील की है कि यात्रा को पूर्ण तौर पर सुरक्षा दी जाए।