फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Manjeet Kaur Bajwa becomes Sarpanch of Rodamajra for the seventh consecutive time

Mohali News: मंजीत कौर बाजवा लगातार सातवीं बार बनीं रोडमाजरा की सरपंच

Mon, 30 Sep 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Manjeet Kaur Bajwa becomes Sarpanch of Rodamajra for the seventh consecutive time
कुराली। गांव रोडामाजरा के लोगों ने सर्वसम्मति से मंजीत कौर बाजवा को लगातार सातवीं बार गांव की सरपंच चुना है।
विज्ञापन

तीन दशक से सर्वसम्मति करते आ रहे गांव रोड माजरा के निवासी एकत्रित हुए, जिसमें समाज सेवी दविंदर सिंह बावजा, पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, मेजर सिंह, मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, जसविंदर सिंह और स्वर्ण सिंह आदि गणमान्य लोगों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। इस बीच हुई चर्चा में ग्रामीणों ने एक बार फिर सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का निर्णय लिया।
इस दौरान मंजीत कौर बाजवा को गांव का नया सरपंच चुना गया, जबकि सुरिंदर सिंह, दलशेर सिंह, कुलजीत सिंह, सरबजीत सिंह और जसप्रीत कौर सभी सर्वसम्मति से पंचायत सदस्य (पंच) चुने गए।
विज्ञापन

दविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि उनके गांव वालों ने लगातार सातवीं बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनकर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस पहल के लिए ग्रामीणों की प्रशंसा भी की। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच मनजीत कौर व पंचों ने गांव वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह, गज्जन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदेव सिंह अटवाल, सुखविंदर सिंह, सतपाल कौर, कुलवंत कौर, छिंदरपाल कौर सहित ग्रामीण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed