फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Manager arrested for selling famous companies' stickers on indigenous geysers in Mohali

मोहाली में देसी गीजर पर नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Manager arrested for selling famous companies' stickers on indigenous geysers in Mohali
मोहाली। सोहाना पुलिस ने सोहना के गांव कंडाला में छापा मारकर देसी गीजर के ऊपर नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर अलग-अलग राज्यों बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश किया है। वहीं, पुलिस ने छापामारी के दौरान देसी गीजर और उनके ऊपर नामी कंपनियों के लगाए जाने वाले स्टीकर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गांव कंडाला में गोल्ड मार्क इंटरप्राइजेज नामक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं, कंपनी मालिक बादल दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव कंडाला में गोल्ड मार्क इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी के मैनेजर बादल दीक्षित यह देसी गीजर बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। इस कंपनी में देसी गीजर के ऊपर नामी कंपनियों में ऊषा, हेवल्स, क्रॉम्पटन, हिंदुस्तान आदि नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई नामी कंपनियों के प्रबंधकों की ओर से दी गई जानकारी के बाद की है। इन नामी कंपनियों के प्रबंधकों ने पुलिस को इस गोरखधंधे की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को इस छापामारी में 150 देसी गीजर और 10 हजार से अधिक नामी कंपनियों के स्टीकर बरामद किए हैं। साथ ही कंपनी को सील कर मैनेजर बादल दीक्षित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed