{"_id":"66539fe432fa679fd20478d4","slug":"man-hit-by-unknown-vehicle-got-five-stitches-on-head-mohali-news-c-71-1-mli1005-115056-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, सिर पर लगे पांच टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, सिर पर लगे पांच टांके
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में पैदल अपने रिश्तेदार के घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह मौके पर बेहोश हो गया और उसे पीसीआर ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं। घायल के परिजन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
घायल की पहचान सेक्टर-30 चंडीगढ़ निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई है और वह निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को जब वह मोहाली में अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वह वहीं, बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने पीसीआर की मदद से उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी, जांच में पता चला कि उसके सिर में पांच टांके और हाथ-पैर में भी काफी चोट आई है।