फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Majithia's close aide Harpreet Singh Gulati was sent to Patiala jail by the court.

Mohali News: मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को कोर्ट ने पटियाला जेल भेजा

Mon, 08 Dec 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Majithia's close aide Harpreet Singh Gulati was sent to Patiala jail by the court.
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व अकाली मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उसे पटियाला जेल भेजने के आदेश दिए और 20 दिसंबर 2025 को विशेष अदालत मोहाली में पेश करने के निर्देश दिए। आदेश की प्रति आरोपी के वकील और विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी द्वारा आगे पुलिस रिमांड मांगे जाने के अधिकार को लेकर अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी और मेडिकल रिकॉर्ड का अवलोकन किया। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी को किसी प्रकार की चोट नहीं मिली। आरोपी के वकील ने दलील दी कि अदालत जांच एजेंसी को आगे पुलिस कस्टडी मांगने की स्वतंत्रता देने संबंधी कोई आदेश पास नहीं कर सकती है। उन्होंने तर्क दिया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 5 के तहत विशेष न्यायाधीश को मजिस्ट्रेट माना जाता है, इसलिए इस संबंध में आदेश जारी करना अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने अपने पक्ष में एक केस का हवाला दिया। वहीं, विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से कहा गया कि यह मुद्दा 2 दिसंबर 2025 के आदेश में पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजने के साथ-साथ आगे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस रिमांड की मांग करने के अधिकार को सुरक्षित रखने की प्रार्थना की। अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी बीएनएसएस के संबंधित प्रावधानों के तहत सक्षम अदालत के समक्ष आगे पुलिस रिमांड का अनुरोध कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed