फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Main operator of Bambiha gang and three accused who carried out target killing in Punjab arrested

Mohali News: बंबीहा गैंग के मुख्य संचालक व पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाले तीन आरोपी दबोचे

Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Main operator of Bambiha gang and three accused who carried out target killing in Punjab arrested
मोहाली। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) और सीआईए बठिंडा के नेतृत्व में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल से जुड़े टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया गया। पुलिस ने बंबीहा गैंग के मुख्य संचालक व पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी चीनी निवासी गांव बरौली जिला मोगा, अनमोल सिंह निवासी टीचर कॉलोनी मोगा, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी मोगा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी थाने में जबरदस्ती वसूली करना, धमकी देना, आपराधिक साजिश रचना व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में एसएसओसी ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल निवासी खुड्डा लाहौरा सांरगपुर (चंडीगढ़) व एक अज्ञात को भी नामजद किया है। इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली कि विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल गिरोह के कुछ गुर्गे पंजाब में टारगेट किलिंग करने की फिराक में हैं। वे पंजाब के इलाके में एक सक्रिय टारगेट किलिंग मॉड्यूल चला रहे हैं। यह भी पता चला कि लक्की पटियाल ने गैर कानूनी हथियारों की खेप का प्रबंध भी किया हुआ है। यह अवैध हथियारों की खेप टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल होनी थी, जो उसने उक्त गुर्गों तक पहुंचा दिए थे। एसएसओसी ने आरोपियों से 2 पिस्टल (एक .32 बोर और एक .30 बोर) और 10 जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गी उर्फ चीनी का गैंगस्टर लक्की पटियाल के साथ था सीधा संपर्क
एसएसओसी के एआईजी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के बारे में प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गी उर्फ चीनी विदेश स्थित गैंगस्टर लक्की पटियाल के सीधे संपर्क में था। वह टारगेट किलिंग मॉड्यूल का नेतृत्व खुद कर रहा था। आरोपी टारगेट किलिंग के लिए पूरी तरह तैयार थे। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल का निर्देश का इंतजार कर रहे थे। लक्की पटियाल ने पहले ही उन तक हथियार पहुंचाने के लिए पैसे भेज दिए थे। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी मध्य प्रदेश से हथियारों और गोला-बारूद की भारी खेप लाते थे और पंजाब में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों और सहयोगियों को हथियार सप्लाई करते थे। सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी उर्फ चीनी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट व झपटमारी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed