{"_id":"61805555f6453212a3201d6f","slug":"maid-blew-iphone-and-jewelry-from-home-location-exposed-mohali-news-pkl431846793","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी ने घर से उड़ाए आईफोन और गहने, फोन की लोकेशन से खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी ने घर से उड़ाए आईफोन और गहने, फोन की लोकेशन से खुली पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-7 के एक घर से गहने और आई फोन चोरी होने के मामले को पुलिस ने दो घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी को ही गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी नौकरानी की पहचान मधु निवासी गांव कजहेड़ी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। थाना मटौर के एसएचओ एनपीएस लहल ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि अपने घरों में जो भी नौकर या किरायेदार रखे हैं। उनकी जल्द वेरिफिकेशन करवाएं, जिससे बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में फेज-7 निवासी गुरविंदर कौर ने बताया कि उनके घर से 90 ग्राम सोने के गहने और 50 हजार रुपये का आईफोन चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर चोरी हुए आईफोन की लोकेशन ट्रेस की तो वह कजहेड़ी की आ रही थी। जबकि पुलिस को पहले साफ हो चुका था कि महिला के घर में सफाई करने वाली नौकरानी भी कजहेड़ी से ही आती है। ऐसे में पुलिस ने तुरंत महिला के घर में जाकर दबिश दी और उसके पास से चोरी का पूरा समान बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गुरविंदर कौर को उसका चोरी हुआ पूरा सामान सौंप दिया। साथ ही आरोपी नौकरानी मधु पर पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि इस तरह का यह नया मामला नहीं है। इस तरह का गिरोह कुछ समय पहले जीरकपुर की सोसायटीज में भी सक्रिय हुआ था। इस गिरोह की महिलाएं सोसायटीज के घरों में काम लेने के बहाने जाती थी और इसके बाद वह लोगों के घरों से गहने आदि चोरी करके फरार हो जाती थी। इसके बाद पुलिस ने एक एडवायजरी भी जारी की थी कि लोगों को ऐसी महिलाओं से अलर्ट रहना चाहिए।