फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mahaaraaja jassa singh ramagadhiya ke naam par hoga airport road ka naam

महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर होगा एयरपोर्ट रोड का नाम

Wed, 11 May 2016 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 11 May 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
mahaaraaja jassa singh ramagadhiya ke naam par hoga airport road ka naam
पंचकूला में बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट रोड का नाम अब सिख कौम के महान जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर होगा। इस रोड पर महाराजा की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने यह घोषणा लोक कल्याण केंद्र रामगढ़िया सभा द्वारा आयोजित महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिन के मौके पर की। चंदूमाजरा मंगलवार को रामगढ़िया भवन फेज-3 में आयोजित समागम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़िया सभा के प्रधान मनजीत सिंह मान ने सांसद चंदूमाजरा को मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर मुख्य मेहमान इंद्र सिंह विरदी आईएसवी बिल्डर मोहाली, विशेष मेहमान श्रवण सिंह सोखी पूर्व प्रधान रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ और कार्यक्रम में प्रमुख लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरचरन सिंह ननड़ा मीत प्रधान, दीदार सिंह कलसी सचिव, श्रवण सिंह कलसी, प्रदीप सिंह भारज प्रचार सचिव, लखबीर सिंह हूंजण चेयरमैन धार्मिक कमेटी, बाला सिंह राघो, जसवंत सिंह धंजल, हरबंस सिंह संभ्रवाल, कंवरदीप सिंह मणकू, हरचरन सिंह गिल, हरिंदर पाल सिंह चन्दूमाजरा, यशवंत सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह काहलों, सीनियर डिप्टी मेयर रिशभ जैन, डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी और इंद्रजीत सिंह खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed