फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mafia marks Khair trees for felling, Panchayat expresses displeasure

Mohali News: माफिया काटने के लिए खैर के पेड़ों को कर रहा चिह्नित, पंचायत ने जताई नाराजगी

Tue, 30 Dec 2025 12:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mafia marks Khair trees for felling, Panchayat expresses displeasure
नयागांव। ग्राम पंचायत सिसवां के जंगलों में खैर के पेड़ों को काटने के लिए माफिया ने चिन्हित किया है। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सिसवां को पता लगा तो तुरंत सरपंच संजीव शर्मा अपनी टीम सहित गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही खैर माफिया को गांव के सरपंच व अन्य लोग अपनी तरफ आते दिखे तो वह मौके से फरार हो गए। जब ग्राम पंचायत के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को पूछा तो वन विभाग के अधिकारियों में भी भगदड़ मच गई। गांव के सरपंच संजीव शर्मा और अन्य लोगों ने कहा कि खैर माफिया के लोग बिना मार्किंग ऑर्डर के सिसवां के जंगलों में आ कर गीले पेड़ों को ही चिन्हित कर उस पर टक लगा रहे हैं ताकि पेड़ों को बाद में आसानी से काटा जा सके। ग्राम पंचायत सिसवां के लोगों की तरफ से पुरजोर पंजाब सरकार और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की गई है। इस बारे में डीएफओ अमित सिंह ने बताया अभी यह मामला मेरे ध्यान में नहीं है। जानकारी हासिल कर उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed