फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Made the players sit in the sun, also made the guests drink water

खिलाड़ियों को धूप में बिठाया, मेहमानों का पानी भी पिलवाया

Tue, 13 Sep 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Made the players sit in the sun, also made the guests drink water
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेड़ां वतन पंजाब दियां के जिला स्तरीय मुकाबलों का उद्धाटन सोमवार को हुआ। यह समारोह लंबा चलने के कारण खेल काफी देरी से शुरू हुए। ऐसे में सुबह 8 बजे ही बुला लिए गए खिलाड़ियों को करीब चार घंटे तक धूप में बैठना पड़ा। जबकि विभाग के मंत्री और अधिकारी टेंट में बैठकर सभ्याचार कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों से मेहमानों को काजू और पानी तक सर्व करवाया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय मुकाबलों का उद्घाटन का समय सुबह 9 बजे रखा गया था। जबकि खेल विभाग के अधिकारियों की ओर से खिलाड़ियों को साढ़े 8 बजे ही बुला लिया गया था। इन खिलाड़ियों को मेहमानों के लिए लगाए गए टेंट के बिल्कुल सामने 30 मीटर की दूरी पर धूप में बैठाया गया। इस दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर और सभ्याचार मंत्री अनमोल गगन मान और डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा खेल विभाग के सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। लेकिन किसी ने भी खिलाड़ियों की सुध नहीं ली। आखिर में खिलाड़ियों से ही स्टेज पर बैठे मेहमानों को सामान सर्व करवा दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त समाज मोर्चा के नेता परमदीप सिंह बैदवान ने बताया कि इससे पहले ब्लॉक स्तर के मुकाबले में भी इसी तरह की दिक्कत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक खिलाड़ी धूप में बैठे रहे। उन्होंने मांग की है कि इस तरह बच्चों को आई परेशानी के लिए खेल मंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed