फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mad dog bites 3 in Dadpura locality, public anger against council officials

दादपुरा मोहल्ले में पागल कुत्ते ने 3 को काटा, काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ जनता में रोष

Fri, 23 Jul 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mad dog bites 3 in Dadpura locality, public anger against council officials
डेराबस्सी। दादपुरा मोहल्ले में काउंसिल की लापरवाही के चलते पागल कुत्ते ने एक महिला सहित तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते की ओर से लगातार लोगों को शिकार बनाने के कारण काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ जनता में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में एक कुत्ता पागल हो गया है। जो पिछले कई दिनों से लोगों को शिकार बना रहा है। बीते दिनों उसने तीन बच्चों सहित दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया था। लोगों ने इस संबंधी कई बार नगर काउंसिल को शिकायत दी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बीते दो दिनों में उसने फिर से गुफार, नीना व एक और व्यक्ति को काट लिया है। इनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, इस बारे में नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी ने कहा कि जल्द ही कुत्ते को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed