फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lumpy disease also knocked in Laldu, 35 cattle infected in two cowsheds

लालडू में भी लंपी संक्रमण की दस्तक, दो गोशालाओं में 32 मवेशी संक्रमित

Wed, 10 Aug 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lumpy disease also knocked in Laldu, 35 cattle infected in two cowsheds
लालड़ू। जिले में बनूड़ के बाद अब लालड़ू स्थित दो गोशालाओं में भी लंपी बीमारी ने दस्तक दे दी है। यहां पर 35 पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इनमें मगरा की गोशाला में 28 और लालड़ू मंडी की गोशाला में 4 पशु बीमार मिले हैं। जबकि बनूड़ में पिछले 11 दिन में पंकी संक्रमित 40 गायों की मौत हो चुकी है। वहां पर भी पशु डॉक्टरों की ओर से पूरी निगरानी रखी जा रही है। सरकारी पशु अस्पताल लालड़ू के पशु डॉक्टर की टीम मवेशियों का इलाज करने में जुट गई हैं। हालांकि गोशाला में बाहरी लोगों और पशुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। विभाग की ओर से पूरी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मगरा गोशाला की देखरेख ध्यान फाउंडेशन लुधियाना करती है। संस्था के सेवादार मनोज ने बताया कि उक्त गोशाला में करीब 510 पशु हैं। इनमें से 28 पशु लंपी बीमारी की चपेट में आए हैं। इनको अन्य पशुओं से अलग करके एक बाड़े में रखा गया है। गोशाला में सभी पशुओं पर डिटोल का स्प्रे दिन में कई बार किया जा रहा है। बीमारी से संक्रमित मवेशियों के खाने के लिए चारे में फीड और पीने के लिए कैल्शियम युक्त पानी दिया जाता है और मवेशियों को मक्खी-मच्छर आदि कीटाणुओं से बचाने के लिए गूगल, अजवाइन, नीम और सफेदे के पत्तों को उपलों पर रखकर आग लगाकर धुआं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी पशु अस्पताल से डॉक्टरों की टीम की ओर से संक्रमित बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा लालड़ू मंडी स्थित गोशाला में भी 4 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। इनको वहां पर भी अलग रखकर इलाज किया जा रहा है। लालड़ू सहित आसपास के पशु पालक डॉक्टरों से पहुंचकर बीमारी से बचने के उपाय जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चलेगा संक्रमण
लंपी संक्रमण एक वायरस है। जो पशुओं में मक्खियों, मच्छरों और चीचड़ के काटने से फैलता है। संक्रमण के दौरान मवेशियों के शरीर पर गांठें बनने के साथ तेज बुखार होने लगता है। पशु संक्रमित होने पर दूध में कमी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित मवेशियों को अन्य मवेशियों से अलग रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को संक्रमित पशुओं के लिए वैक्सीन की डिमांड की गई है। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी गोशाला और इयर रिंग डाले गए, संक्रमित पशुओं को फ्री वैक्सीन लगाई जाएंगी। डॉक्टर के मुताबिक दोनों गोशाला में 35 के अलावा तीन अन्य पशु गांव में भी संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
- डॉक्टर कुसुम, सरकारी पशु अस्पताल, लालड़ू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed