{"_id":"62f56619569c8c5b482e2c81","slug":"lumpy-207-cases-found-109-animals-recovered-mohali-news-pkl4593113166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी : 207 केस मिले, 109 पशु हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी : 207 केस मिले, 109 पशु हुए ठीक
विज्ञापन
मोहाली। जिला पशु पालन विभाग ने लंपी बीमारी पर नकेल कसने के लिए ताकत लगा दी है। वीरवार को 207 नए केस सामने आए। वहीं पशु पालन विभाग का दावा है कि 109 पशु ठीक हुए।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी का पशु बीमारी से संक्रमित होता है तो उसे तंदुरुस्त पशुओं से अलग रखे। बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक लंपी की जिले में दस्तक के बाद से ही पशुपालक पूरी तरह सक्रिय है। एक तरफ जहां मामले पर नजर रखने के लिए स्पेशल 18 टीमें जिले के हर एरिया में जा रही हैं। इसके साथ ही टीकाकरण मुहिम चल रही है। अधिकारियों की माने तो जिले के तीनों सब-डिवीजन खरड़, मोहाली और डेराबस्सी में केस सामने आ रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मोहाली गोशाला में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया। वहां पर भी पीड़ित पशुओं को रखा जा सकता है। इसके अलावा जिले में टीकाकरण मुहिम भी चल रही है।
मदद के लिए इन नंबरों पर करे कॉल
अगर किसी भी पशु में लंपी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर को फोन करना चाहिए। खरड़ के पशुपालक डॉ. नितिन गौतम से 98720-20045, तहसील मोहाली के पशुपालक डॉ. अब्दुल माजिद से 98152-54200 व तहसील डेराबस्सी के पशुपालक डॉ. अभिषेक अरोड़ा से 84379-32244 व जिला स्तर पर डॉ. हरप्रीत सिंह से 98156-62299 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीमारी के लक्षण
डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण में पशुओं को सबसे पहले बुखार आता है। त्वचा पर गांठें व मुंह में छाले होने लगती है। पशु चरना-फिरना बंद कर देता है। कमजोर पशु को यह बीमारी लग जाती है। वहीं समय पर इलाज नहीं होने पर मौत तक हो जाती है।