फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Love marriage after friendship on social media, drunken wife sets fire on her husband while he is sleeping

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद की लव मैरिज, 'शराबी' पत्नी ने सोते हुए पति को लगाई आग

Wed, 20 Jan 2021 01:44 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Wed, 20 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Love marriage after friendship on social media, drunken wife sets fire on her husband while he is sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

घरेलू हिंसा का शिकार केवल महिलाएं ही नहीं होती हैं, बल्कि पुरुष भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के फिल्लौर थाने के अंतर्गत सामने आया है। सरकारी नौकरी करने वाले युवक की सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हुई और दोनों के परिवारों की सहमति से लव मैरिज भी हो गई।

विज्ञापन


शादी के बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी शराबी है और वह नशे के लिए कुछ भी कर सकती है। इसके बाद दोनों में विवाद रहने लगा। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक दिन पत्नी ने सो रहे पति पर स्प्रिट डालकर आग लगा दी। इस वारदात में पति 40 फीसदी तक जल गया। इसके बाद पीड़ित पति इंसाफ के लिए आठ महीने से धक्के खा रहा है। लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन


पंजाब अगेंस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं की अगुवाई में मोहाली के रोज गार्डन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित युवक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पत्नी के संपर्क में आया था, इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से लव मैरिज कर ली। इसी बीच उसकी पत्नी ने विवाह की पार्टी के बाद शराब की बोतलों की पेटी स्टोर से निकालकर अपने कमरे में रख ली थी।
 

इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। इसके बाद भी उसने अपनी पत्नी की आदत के साथ समझौता कर लिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब उसकी पत्नी ने नशे की पूर्ति करने के लिए घर के गहने तक बेच डाले। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने यह बात अपने सास-ससुर को बताई। लेकिन कोई उस पर विश्वास करने को तैयार नहीं था। इस पर दोनों में आपसी विवाद रहने लगा।


गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों में इस बात को लेकर काफी बहस होती थी। इसके बाद 13 मई, 2020 की रात वह अपने घर में सोया था। इसी दौरान पत्नी ने उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी। इस वारदात में वह 40 फीसदी तक जल गया।

 

इसके बाद वह इलाज के लिए एक महीना तक अस्पताल में रहा। इस वारदात के बाद उसने पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के खिलाफ आग लगाकर जान लेने की कोशिश का केस तक दर्ज करवाया। लेकिन पुलिस ने उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इसके बाद उसने इंसाफ के लिए अदालतों का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन उसकी सभी याचिकाएं रद्द हो चुकी हैं।


गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और पत्नी आरोपी होने के बावजूद सलाखों के बाहर घूम रही है, वहीं, पुलिस भी उसकी ही सुन रही है और उसके मुताबिक ही मिलकर काम कर रही है। जबकि आरोपी पत्नी सोशल मीडिया पर सक्रिय है और अपनी फोटो और पोस्ट अपडेट करती रहती है।


इस मामले में फिल्लौर एसपी मनजीत कौर ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला ने खुद को बेकसूर बताते हुए डीजीपी पंजाब को अर्जी दी है। इसके बाद वहां पर इस मामले की दोबारा जांच चल रही है। वहीं, उनकी ओर से इस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट छह जनवरी को जालंधर एसएसपी को भी भेजी जा चुकी है। इसमें उन्होंने मामले को जायज बताते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की सिफारिश की है। वहीं, डीजीपी से आदेश मिलने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed