फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lots of vehicles, but no space for parking

Mohali News: वाहन बेशुमार, लेकिन पार्किंग के लिए जगह नहीं

Mon, 15 Apr 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Lots of vehicles, but no space for parking
मोहाली। अब शहर की मार्केट में पार्किंग बड़ी समस्या बन चुकी है। मोहाली की सड़कों पर प्रति वर्ष औसतन दस हजार से ज्यादा वाहन आते हैं, लेकिन पार्किंग वैसी की वैसी ही है। ऐसी स्थिति में आम आदमी को बाजारों में पार्किंग की जगह तक नहीं मिलती। नतीजा यह है कि लोग अपनी गाड़ियों की पार्किंग मार्केट के सामने बने घरों के सामने कर देते हैं और सड़क पर भी गाड़ियां पार्क कर देते हैं। इसकी एक वजह और भी है कि वाहन पार्क करने के लिए यहां कई पार्किंग में व्हाइट लाइन नहीं है। जिसकी वजह से लोग बेतरतीब से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। मोहाली फेज-1, मोहाली फेज-5, फेज-10, 11 के साथ ही बेस्टटेक मॉल में पार्किंग की समस्या सबसे ज्यादा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई वर्षों से पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने के लिए सफेद लाइनें न बनाए जाने के कारण काफी समस्या आ रही है। हालांकि कई मार्केटों की पार्किंग में लाइन जरूर लगी हैं, लेकिन वाहन चालक मर्जी से यहां-वहां गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। आम लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी शहर के बाजारों की पार्किंग की व्यवस्था की ओर ध्यान दें तो शायद बाजारों में पार्किंग के हालत सुधर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के कुछ बाजारों में तो पार्किंगों में सफेद लाइन न होने के कारण लोग मर्जी से दोपहिया और कारों को जहां जगह मिलती है, वहीं पार्क कर देते हैं। इससे बाजारों की पार्किंग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को तो हालात यह हो जाते हैं कि लोगों को बाजारों में पैदल चलने की जगह ही नहीं मिलती। सबसे ज्यादा समस्या फेज 3बी2 के बाजार की है।
विज्ञापन

यह बाजार शहर का मुख्य बाजार बन चुका है। हर समय यहां पर भीड़ दिखाई देती है। इस बाजार की पार्किंग में सफेद लाइन होने के बावजूद दोपहिया वाहनों की जगह पर कारें पार्क हो रही हैं और कारों वाली जगह पर स्कूटर-बाइक पार्क किए जा रहे हैं। अपनी मनमर्जी से लोग वाहन पार्क कर रहे हैं, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल फेज-7, फेज-5, फेज-10 और फेज-11 के अलावा सेक्टर-70 के बाजार और शहर के अन्य फेज के बाजारों में है। फेज-1 के बाजार में पार्किंग की जगह कम होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहनों को पार्क कर देते हैं। यहां पार्किंग व्यवस्था बढ़ाए जाने की दरकार है। मोहाली की रहने वाली राजविंदर कौर का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था ठीक करवाई जानी चाहिए। मोहाली की रहने वाली चांदनी सिंह का कहना है कि डिपार्टमेंट को इस व्यवस्था को ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed