फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Loss of lakhs due to the fire in Lakkar's Tall

लालड़ू में लक्कड़ की टाल में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

Tue, 07 Jun 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to the fire in Lakkar's Tall
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू थाने के सामने लक्कड़ की टाल में दोपहर सवा एक बजे अचानक आग लग गई। इसमें टायर पंचर की दुकान सहित टेंपो यूनियन का दफ्तर भी जलकर राख हो गया। इसी सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में टाल मालिक का लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को सज्जन सिंह की लक्कड़ की टाल और रविंदर सिंह की टायर पंचर की दुकान में आग लग गई। स्थानीय पुलिस और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड डेराबस्सी, जीरकपुर और स्टील स्ट्रिप्स कंपनी को फोन किया। यहां से दमकल की करीब चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी डेराबस्सी बलजीत सिंह ने बताया कि उनके दो वाहनों और आठ कर्मचारियों ने लगातार चार घंटे तक जान जोखिम में डालकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि कई खोखों में बिजली की तार नीचे तक और नंगी लटकी हुई हैं, इसी कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed