{"_id":"68814456cfc9b79e0008636b","slug":"look-at-the-condition-of-the-road-built-a-month-ago-a-trolley-full-of-bricks-sank-causing-a-traffic-jam-mohali-news-c-71-1-mli1010-131539-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक महीने पहले बनी सड़क का देखो हाल...ईंटों से भरी ट्राॅली धंसी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक महीने पहले बनी सड़क का देखो हाल...ईंटों से भरी ट्राॅली धंसी, लगा जाम
विज्ञापन
बलटाना। वार्ड नंबर-31 में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क में धंसने से जाम लग गया। खास बात यह है कि सड़क एक महीना पहले ही बनी थी, इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े गए हैं। सड़क धंसने से पेयजल की पाइप लाइन भी टूट गई। इस कारण गली में पानी पानी फैल गया और पास से ही निकल रही सीवरेज लाइन को भी नुकसान हुआ है। पानी फैली से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
स्थानीय निवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि ठेकेदार व नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही से यह हालात पैदा हुए हैं। ठेकेदार ने सड़क बनाने से पहले सही ढंग से गटका डालकर, सड़क की मिट्टी अच्छी तरह दबाने के बाद नियमों के अनुसार काम किया होता तो सड़क ही यह हालत नहीं होती। स्थानीय निवासी हरदीप सिंह, वीर बहादुर, बिट्टू सिंह, मंगत राम, अमरीक सिंह, नछतर सिंह व अन्य ने बताया की कुछ महीने पहले यहां सीवरेज की लाइन टूट गई थी और सीवरेज का दूषित पानी, पीने वाले पानी में मिक्स हो कर आ रहा था। शिकायत के बाद नगर परिषद ने ठीक करवा दिया था। इस दौरान डायरिया से काफी लोग परेशान हो गए थे। आज भी यहीं खतरा महसूस हो रहा है कि कहीं इस बार पानी मिक्स होकर आया और लोग बीमार हो जाएं।
नगर परिषद के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा
आज जो हादसा हुआ है, वह नगर परिषद के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। शुक्र है कि हादसे के समय आसपास कोई दूसरा वाहन या कोई व्यक्ति या बच्चा नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। -नाजर सिंह, निवासी बलटाना
विज्ञापन
बलटाना एरिया की मेन सड़क, इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए
आज जब मैं दुकान पर पहुंचा तो एक ट्रॉली सड़क में धंसी हुई थी और जाम लगा हुआ था। यह बलटाना एरिया की मेन सड़क है। इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। इसके अलावा सड़क पर रखे सीवरेज के पाइप जाम का कारण बन रहे हैं, यदि उनका काम खत्म हो गया है तो उन्हें वहां से हटा देना चाहिए। -तेज प्रकाश, दुकानदार बलटाना
कोट्स
हमने पिछले महीने सड़क बनाई थी तो मिट्टी सेट हो रही है। बरसातों के कारण थोड़ा काम रोका हुआ है। एक जगह नही बल्कि दो तीन जगह ओर भी शिकायत हमारे पास आई है तो जैसे ही बरसात रुकेगी सारी जगहों पर काम साथ की साथ शुरू करवा दिया जाएगा।
अमनदीप सिंह, जेई सीवर व वाटर सप्लाई जीरकपुर