फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Locals protested against the opening of a liquor shop in a residential area.

Mohali News: रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खुलने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Fri, 05 Jun 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Locals protested against the opening of a liquor shop in a residential area.
लालडू। लालडू-धर्मगढ़ लिंक मार्ग पर वार्ड नंबर 9 के रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोले जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों में पंजाब सरकार और प्रशासन के प्रति कड़ा विरोध देखने को मिला है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 के निवासी गुरजंट सिंह, सुखविंदर सिंह, राजू, दलबीर सिंह, प्रताप सिंह, मोहिंदर कुमार, रणजोध सिंह, मनप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अवतार सिंह, मनोज कुमार, इकबाल सिंह, जगदीप शर्मा, अमित, अमृतपाल सिंह, राजबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और जसविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने धर्मगढ़ रोड पर खुले ठेके को गैर-कानूनी और मानवाधिकारों के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में थाना प्रभारी को शिकायत दी है। उनका कहना है कि लालडू-धर्मगढ़ लिंक रोड पर वार्ड 9 और 10 समेत कई गांव बसे हैं, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल और कोचिंग सेंटर भी हैं, जहां सुबह से शाम तक छात्र-छात्राएं, खासकर लड़कियां, पढ़ने आती-जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ठेका स्कूलों से करीब 50 मीटर की दूरी पर है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे छात्राओं की सुरक्षा और माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा और शाम के समय शराबियों की भीड़ से महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाएगा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस शराब ठेके को तुरंत किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे किसान संगठनों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में जब आबकारी विभाग मोहाली के इंस्पेक्टर कुलविंदर राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि शराब की दुकान मुख्य मार्ग और रिहायशी इलाके में खोली जा सकती है और यह गैर-कानूनी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे सुबह मौके का निरीक्षण करेंगे और यदि दुकान किसी स्कूल या धार्मिक स्थल से 50 मीटर के भीतर पाई जाती है तो उसे बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed