{"_id":"6341da4d0704c5758425ffa8","slug":"line-of-protected-animals-will-be-available-on-the-roads-only-contract-ends-wait-for-new-ones-mohali-news-pkl46486726","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में एमबीबीएस के 100 विद्यार्थियों का दूसरा बैच 15 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में एमबीबीएस के 100 विद्यार्थियों का दूसरा बैच 15 नवंबर से
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान (मेडिकल कॉलेज) में नए विद्यार्थियों के दाखिले की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस साल भी 100 सीटें रखी गई हैं। नए विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब से लेकर, नए हॉस्टल और कक्षाएं बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही दूसरे साल की एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए फैकल्टी की नियुक्ति हो चुकी है।
मोहाली मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 2021 में हुई। पहले साल में 100 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं 2021-2022 में पहले बैच को देखते हुए पढ़ाए जाने वाले सब्जेक्ट की फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। ऐसे में 2022-2023 में दूसरे बैच के लिए भी मेडिकल कॉलेज में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां एक तरफ दूसरे साल में गए विद्यार्थियों के लिए फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया 90 प्रतिशत पूरी की जा चुकी है। वहीं नए विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब का भी निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही छात्रावास की इमारत की भी एक मंजिल बढ़ाई जा रही है।
इसी महीने के आखिर में शुरू होगी काउंसिलिंग
इसी महीने अक्तूबर के अंत तक दूसरे बैच के लिए काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। अभी 8-9 फैकल्टी मेंबर की भर्ती होनी बाकी है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नियमोें के मुताबिक नए साल के विद्यार्थियों के लिए सालाना फीस एक लाख 66 हजार रुपये रखी गई है। इस बार भी पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों से छात्रों के आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
हमारी ओर से सभी तरह की तैयारियां हो चुकी हैं। अक्तूबर के अंत तक बच्चों की काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। वहीं 15 नवंबर से एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही नई लैब और हॉस्टल की इमारत का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए हर संभव सुविधाएं देने पर काम किया जा रहा है। -डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, मोहाली।