फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Licenses of two immigration companies canceled

Mohali News: दो इमिग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस रद्द

Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two immigration companies canceled
ट्रेवल पोर्ट्रेट प्राइवेट लिमिटेड और आईईएलटीएस ओरेकल फर्म पर कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। मोहाली की दो इमिग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। कंपनियों के नाम ट्रेवल पोर्ट्रेट प्राइवेट लिमिटेड और आईईएलटीएस ओरेकल फर्म शामिल हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरन तिड़के ने की।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ट्रेवल पोर्ट्रेट प्राइवेट लिमिटेड दुकान नंबर 13-14, वधावा नगर, ढकोली, जीरकपुर के मालिक दीपक कुमार संजीविया (निदेशक) जिला पंचकूला (हरियाणा) के निवासी, धरमिंदर सिंह सिद्धू (निदेशक), परविंदर पाल सिंह (निदेशक) ढकोली, जीरकपुर के निवासियों को ट्रेवल एजेंसी के काम के लिए वर्ष 2020 में लाइसेंस जारी किया था। इस फर्म ने प्रति माह रिपोर्ट पेश नहीं की और नोटिस का जवाब नहीं दिया गया, जिसके चलते लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरन तिड़के ने बताया कि आईईएलटीएस ऑरेकल फर्म फेज-2 मोहाली में है। जिसके मालिक विकास वालिया (प्रोपराइटर) निवासी तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल और वर्तमान में मोहाली निवासी हैं। इनको लाइसेंस वर्ष 2019 में जारी किया गया और यह लाइसेंस वर्ष 2024 में समाप्त हो गया था। नियमों का पालन न करने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed