फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   License of M/s Redvision Consultants firm suspended

Mohali News: मेसर्स रेडविजन कंसल्टेंट्स फर्म का लाइसेंस निलंबित

Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
License of M/s Redvision Consultants firm suspended
मोहाली। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरन तिडके ने फेज-7 में मेसर्स रेडविजन कंसल्टेंट्स फर्म का लाइसेंस 90 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। फर्म के मालिक गुरप्रीत सिंह धंजल निवासी पटियाला और पार्टनर अमित कुमार निवासी एमसी कॉलोनी वेयरहाउस के पीछे वार्ड नंबर-1 तहसील चरखी दादरी, हरियाणा को परामर्श कार्य के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। यह लाइसेंस 4 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया था। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मटौर पुलिस स्टेशन में फर्म के खिलाफ तीन केस दर्ज थे। इसकी सूचना लाइसेंसधारी ने नहीं दी थी।
विज्ञापन

पार्टनर अमित कुमार ने आवेदन देकर सूचित किया है कि उक्त फर्म से साझेदारी 13 सितंबर-2018 में समाप्त कर दी थी। अब वह फर्म में पार्टनर नहीं हैं। इसलिए 25 अक्तूबर 2023 को लाइसेंस रिन्यू के लिए लिखा था। लेकिन लाइसेंसधारी से कोई जवाब नहीं मिला है। इस फर्म संबंधी उपर्युक्त स्थिति के आधार पर अधिनियम/नियम और एडवाइजरी के अनुसार लाइसेंसधारी द्वारा लाइसेंस निलंबित करने, लाइसेंस का नवीनीकरण न करने और लाइसेंस के प्रावधानों का अनुपालन न करने के कारण, पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा फर्म एवं लाइसेंसधारी द्वारा धारा 6(1)(ई) के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर, पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मैसर्स रेडविजन कंसल्टेंट फर्म, मोहाली को लाइसेंस जारी किया गया। परामर्श कार्य के लिए जारी लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed