फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Letter written to electricity department for disconnecting connections of 141 houses

Mohali News: 141 घरों के कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग को लिखा पत्र

Sun, 17 Mar 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Letter written to electricity department for disconnecting connections of 141 houses
नयागांव। मोहाली जल स्रोत विभाग की ओर से पटियाला की राव नदी के किनारे बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए 141 घरों से बिजली मीटर हटाने के लिए पत्र लिखा है। बता दें कि उन्हें इस विषय पर उच्च न्यायालय में 19 मार्च को जवाब देना है। विभाग ने कहा है कि उन्हें ऐसे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में मुश्किल हो रही है, जहां बिजली के मीटर लगे हुए हैं, बिजली की तार कार्रवाई में बाधा डाल रही हैं। इसके चलते जल स्रोत विभाग ने बिजली विभाग को नदी के किनारे अवैध निर्माणों से मीटर हटाने को कहा है।जानकारी के अनुसार 19 मार्च को उच्च न्यायालय में नयागांव में पटियाला की राव नदी के किनारों पर अवैध कब्जों और नदी की चौड़ाई को लेकर जल स्रोत विभाग को जवाब देना है, इसी केस की सुनवाई के चलते न्यायालय ने लोकल कमिश्नर को नियुक्त कर रखा है, जो समय-समय पर पटियाला की राव नदी के किनारे की समीक्षा रिपोर्ट अदालत में पेश कर रहे हैं। वहीं, सात मार्च 2024 को लोकल कमिश्नर ने दौरा किया था, जिसकी रिपोर्ट वे 19 मार्च को पेश करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जल स्रोत विभाग ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कनेक्शन काटने के लिए कहा था लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई न होते देख निर्माण को गिराने की कार्रवाई बीच में ही लटकी हुई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पटियाला की राव नदी की 195 फीट चौड़ाई नापकर दोनों किनारों पर बुरजियां लगाने, चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। वहीं, दो स्थाई निर्माणों को गिराया भी गया और छह को लोगों के विरोध के कारण तोड़ नहीं पाए थे। ऐसे में अब जल स्रोत विभाग 195 फीट चौड़ाई के अंतर्गत आने वाले अवैध निर्माणों से मीटर हटने के बाद कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed