फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Leaders and officers reached the last prayers of martyr Colonel Manpreet

Mohali News: शहीद कर्नल मनप्रीत की अंतिम अरदास में पहुंचे नेता और अधिकारी

Mon, 25 Sep 2023 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Leaders and officers reached the last prayers of martyr Colonel Manpreet
नयागांव। 13 सितंबर को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए थे। रविवार को उनके पैतृक गांव भड़ौंजियां में अंतिम अरदास की गई। इस दौरान उनके बेटे कबीर सिंह को पगड़ी पहनाने की रस्म परिवार के सदस्यों ने निभाई। इस अवसर पर अंतिम अरदास में राजनेताओं, आसपास के गांव के लोगों के अलावा चंडीमंदिर से सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पहुंचे लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर परिवार से माता, पत्नी, भाई, साला, कर्नल आरएस राणा, मेजर जनरल डीएस मलिक, डीएलएफ से मनप्रीत सिंह, वेस्टर्न कमांड से कर्नल जसदीप सिंह संधू, विधायक अनमोल गगन मान के पिता जोधा सिंह मान, लखविंदर कौर गरचा, दर्शन औलख, प्रदीप तिवाड़ी, सैनिक भलाई बोर्ड के निदेशक डीएस ढिल्लों, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल आरके मिड्ढा, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, रणजीत सिंह गिल, चरणजीत सिंह कालेवाल, भारतीय किसान यूनियन से राकेश टिकैत, सीएम मान के ओएसडी मनजीत सिंह ने परिवार को यह दुख सहन करने की सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed